WPL RCB Team 2023 Players List, Squad: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने महिला IPL 2023 की सबसे बड़ी बोली लगाई। भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को RCB ने पहली ही बोली में 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा, WPL 2023 की सबसे बड़ी बोली आरसीबी की टीम भी मंधाना को कप्तानी के विकल्प के तौर पर देख रही है।
बल्लेबाज- स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं, जबकि दिशा कासत को आरसीबी ने 10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा.
ऑलराउंडर- आरसीबी ने ऑलराउंडर पर ज्यादा फोकस किया है। आरसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को 1 करोड़ 70 लाख, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को 50 लाख और ऑस्ट्रेलिया की एरिन बर्न्स को 30 लाख में खरीदा। कनिका आहूजा को 35 लाख, आशा शोभना और श्रेयंका पाटिल को उनके बेस प्राइस 10 लाख में खरीदा।
विकेटकीपर- बतौर विकेटकीपर आरसीबी ने युवा भारतीय खिलाड़ी ऋचा घोष को 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा। ऋचा घोष ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में 30 रन की मैच विनिंग पारी खेली। ऋचा के अलावा इस टीम में इंद्राणी रॉय के रूप में एक अतिरिक्त विकेटकीपर है, जिन्हें आरसीबी ने 10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
गेंदबाजी- गेंदबाजी में आरसीबी ने भारतीय टीम में झूलन की उत्तराधिकारी रेणुका सिंह ठाकुर पर भरोसा जताया है. रेणुका को आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम
स्मृति मंधाना, दिशा कासत, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, आइरीन बर्न्स, कनिका आहूजा, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, ऋचा घोष, इंद्राणी रॉय, रेणुका सिंह ठाकुर