WPL Auction 2023 |

WPL Auction 2023 | नीलामी के ये हैं सबसे महंगे 5 खिलाड़ी, स्मृति मंधाना को मिले इतने करोड़

WPL Auction 2023 | महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की नीलामी सोमवार, 13 फरवरी को मुंबई में हुई। इस नीलामी में दर्जनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये से ज्यादा मिले, लेकिन कुछ ही खिलाड़ी ऐसे थे जिन्हें इस नीलामी में मोटी रकम मिली. इस खबर में ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानिए कौन से क्रिकेटर हैं वो, जिन्हें WPL 2023 की नीलामी में सबसे ज्यादा रकम मिली। इनमें स्मृति मंधाना का नाम सबसे ऊपर है।

1. स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाई। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी फ्रेंचाइजी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। टीम ने अपना 25 फीसदी से ज्यादा पैसा एक खिलाड़ी पर खर्च किया।

2. एशले गार्डनर

इसने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एशले गार्डनर पर भी पैसों की बारिश की है। मेन्स आईपीएल की तरह यहां भी ऑस्ट्रेलिया का जलवा देखने को मिला है. गार्डनर को गुजराज जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उनके लिए यूपी और मुंबई ने भी बोली लगाई थी।

3. नताली साइवर

मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर नताली साइवर पर पैसे खर्च किए। उन्हें मुंबई की टीम ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। नताली का बेस प्राइस भी 50 लाख रुपए था।

4. दीप्ति शर्मा

इस नीलामी में भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी मोटी रकम मिली है। वह इस सीजन की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी हैं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।

5. जेमिमा रोड्रिग्स

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय टीम की बल्लेबाज और पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लीग मैच में अर्धशतक जड़ने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। मुंबई इंडियंस ने भी उनके लिए बोली लगाई।

WPL Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

  • हेली मैथ्यूज को मुंबई इंडियंस ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • सूजी बेट्स को किसी ने नहीं खरीदा।
  • हीदर नाइट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सुषमा वर्मा को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
  • पूनम यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • जेस जोनासेन को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • हर्ली गाला को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्नेहा दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • अरुंधती रेड्डी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • क्लो ट्रायोन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • डेन वान निएकर्क को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रीति बोस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • अपर्णा मोंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • अश्विनी कुमारी को गुजरात जाएंट्स ने 35 लाख रुपये में खरीदा।
  • हुमैरा काजी को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • पूनम खेमनार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • कोमल जांजाड़ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 25 लाख रुपये में खरीदा।
  • परुणिका सिसोदिया को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रियंका बाला को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मेगन शुट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • शबनम शकील को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • जिंतिमनि कलिता को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • नीलम बिष्ट को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • सहाना पवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

WPL Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन पर लगी बोलियां

  • एस मेघना को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
  • किरण नवगिरे को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • एरिन बर्न्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • हीदर ग्राहम को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
  • ग्रेस हैरिस को यूपी वॉरियर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • जॉर्जिया वेयरहैम को 75 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।
  • एलिस कैपसी को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • इजाबेल वोंग को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मानसी जोशी को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • दयालन हेमलता को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोनिका पटेल को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • तारा नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • एल हैरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा।
  • धारा गुज्जर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • जासिया अख्तर को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • दिशा कसात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • लक्ष्मी यादव को 10 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
  • इंद्राणी रॉय को 10 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
  • मिन्नू मानी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • श्रेयंका पाटिल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • कनिका आहूजा को 35 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
  • तनुजा कनवर को गुजरात जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • साइका इशाक को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • आशा शोभना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

More Trends

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart