Women’s Premier League 2023 Schedule | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket-BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बता दें, 13 फरवरी को मुंबई के जियोवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस शानदार टूर्नामेंट की नीलामी का आयोजन किया गया था। सभी 5 फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीमों में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया।
इस महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के पहले सीजन में आपस में भिड़ने वाली 5 फ्रेंचाइजी के नाम हैं- दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है.
भारतीय टीम की अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना इस शानदार टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी एशले गार्डनर और इंग्लैंड के हरफनमौला नैट सीवर को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
अंडर-19 भारतीय खिलाड़ियों में आईसीसी अंडर-19 टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस शानदार टूर्नामेंट का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
इस महा लीग की शुरुआत 4 मार्च से होगी
बता दें, इस शानदार लीग की शुरुआत 4 मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी. पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल का पहला डबल हेडर मैच रविवार 5 मार्च को खेला जाएगा।
पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगी और फिर यूपी वॉरियर्स अपना पहला मैच गुजरात जायंट्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी।
WPL 2023 सीज़न में कुल 4 डबल हेडर मैच खेले जाएंगे, जिनमें से पहला मैच दोपहर 3:30 बजे IST और दूसरा मैच 7:30 PM IST पर खेला जाएगा।
11 मैच डीवाई पाटिल में खेले जाएंगे और बाकी 11 मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग चरण का फाइनल मुकाबला यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।
एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा जबकि डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
Women’s Premier League 2023
DATE | TIME | HOME TEAM | AWAY TEAM | VENUE |
March 4 | 7:30PM | Gujarat Giants | Mumbai Indians | DY Patil Stadium |
March 5 | 3:30PM | RCB | Delhi Capitals | Brabourne Stadium |
March 5 | 7:30PM | UP Warriorz | Gujarat Giants | DY Patil Stadium |
March 6 | 7:30PM | Mumbai Indians | RCB | Brabourne Stadium |
March 7 | 7:30PM | Delhi Capitals | UP Warriorz | DY Patil Stadium |
March 8 | 7:30PM | Gujarat Giants | RCB | Brabourne Stadium |
March 9 | 7:30PM | Delhi Capitals | Mumbai Indians | DY Patil Stadium |
March 10 | 7:30PM | RCB | UP Warriorz | Brabourne Stadium |
March 11 | 7:30PM | Gujarat Giants | Delhi Capitals | DY Patil Stadium |
March 12 | 7:30PM | UP Warriorz | Mumbai Indians | Brabourne Stadium |
March 13 | 7:30PM | Delhi Capitals | RCB | DY Patil Stadium |
March 14 | 7:30PM | Mumbai Indians | Gujarat Giants | Brabourne Stadium |
March 15 | 7:30PM | UP Warriorz | RCB | DY Patil Stadium |
March 16 | 7:30PM | Delhi Capitals | Gujarat Giants | Brabourne Stadium |
March 18 | 3:30PM | Mumbai Indians | UP Warriorz | DY Patil Stadium |
March 18 | 7:30PM | RCB | Gujarat Giants | Brabourne Stadium |
March 20 | 3:30PM | Gujarat Giants | UP Warriorz | Brabourne Stadium |
March 20 | 7:30PM | Mumbai Indians | Delhi Capitals | DY Patil Stadium |
March 21 | 3:30PM | RCB | Mumbai Indians | DY Patil Stadium |
March 21 | 7:30PM | UP Warriorz | Delhi Capitals | Brabourne Stadium |
March 24 | 7:30PM | Eliminator | (TBD) | DY Patil Stadium |
March 26 | 7:30PM | Final | (TBD) | Brabourne Stadium |
Read More
- WPL Auction 2023 | नीलामी के ये हैं सबसे महंगे 5 खिलाड़ी, स्मृति मंधाना को मिले इतने करोड़
- WPL RCB Team 2023 Players List | स्मृति मंधाना को RCB ने सबसे बड़ी बोली में खरीदा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
- WPL 2023 UP Warriorz Full Squad List | यूपी वॉरियर्स की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं दीप्ति शर्मा, नीलामी के बाद ये है टीम