Women’s Premier League Cricket (WPL) 2023 Auction Highlights : महिला प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर आज मुंबई में नीलामी हुई. डब्ल्यूपीएल का पहला संस्करण इस साल 4 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी.
महिला प्रीमियर लीग की नीलामी समाप्त
महिला प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी सोमवार को मुंबई में समाप्त हुई। इस नीलामी में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। नीलामी में शामिल हुए कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी.
वहीं, पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर उन्हें खरीदने के लिए 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। अंत में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख बचे। गुजरात, दिल्ली और बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ी खरीदे।
नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने 20 खिलाड़ियों पर एक करोड़ या इससे ज्यादा की रकम लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये और तीन खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा। नीलामी में स्मृति मंधाना (आरसीबी) सबसे महंगी बिकीं। उन्हें 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी।
वहीं, इंग्लैंड की नताली साइवर (एमआई) और ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (जीजीटी) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। भारत की दीप्ति शर्मा (यूपीडब्ल्यू) को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स (डीसी) को 2.20 करोड़ रुपये और शेफाली वर्मा (डीसी) को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जायंट्स (जीजीटी) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इन पर फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा बोली लगाई।
अब तक क्या हुआ
यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी खरीदे हैं। उनके पर्स में 2.95 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 7-7 खिलाड़ियों को खरीदा है। गुजरात में सात में से पांच विदेशी खिलाड़ी हैं।
उन्हें भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने की जरूरत है। गुजरात के पास 3.75 करोड़ रुपये और दिल्ली के पास 3.95 करोड़ रुपये बचे हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच-पांच खिलाड़ियों को खरीदा है। मुंबई के पास 2.60 करोड़ रुपये और बैंगलोर के पास 3 करोड़ रुपये बचे हैं।
स्मृति मंधाना (आरसीबी) अब तक की नीलामी में सबसे महंगी बिकी हैं। उन्हें 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, इंग्लैंड की नताली साइवर (एमआई) और ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (जीजीटी) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी।
भारत की दीप्ति शर्मा (यूपीडब्ल्यू) को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स (डीसी) को 2.20 करोड़ रुपये और शेफाली वर्मा (डीसी) को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जायंट्स (जीजीटी) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वह अब तक की शीर्ष खिलाड़ी हैं।
WPL Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली
- हेली मैथ्यूज को मुंबई इंडियंस ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
- सूजी बेट्स को किसी ने नहीं खरीदा।
- हीदर नाइट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
- तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- सुषमा वर्मा को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
- पूनम यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- जेस जोनासेन को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
- हर्ली गाला को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- स्नेहा दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- अरुंधती रेड्डी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- क्लो ट्रायोन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- डेन वान निएकर्क को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- प्रीति बोस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- अपर्णा मोंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- अश्विनी कुमारी को गुजरात जाएंट्स ने 35 लाख रुपये में खरीदा।
- हुमैरा काजी को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- पूनम खेमनार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- कोमल जांजाड़ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 25 लाख रुपये में खरीदा।
- परुणिका सिसोदिया को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- प्रियंका बाला को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
- मेगन शुट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
- शबनम शकील को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- जिंतिमनि कलिता को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- नीलम बिष्ट को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- सहाना पवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
WPL Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन पर लगी बोलियां
- एस मेघना को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
- किरण नवगिरे को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- एरिन बर्न्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- हीदर ग्राहम को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
- ग्रेस हैरिस को यूपी वॉरियर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
- जॉर्जिया वेयरहैम को 75 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।
- एलिस कैपसी को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
- इजाबेल वोंग को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- मानसी जोशी को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
- अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
- दयालन हेमलता को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- मोनिका पटेल को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- तारा नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- एल हैरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा।
- धारा गुज्जर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- जासिया अख्तर को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
- दिशा कसात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- लक्ष्मी यादव को 10 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
- इंद्राणी रॉय को 10 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
- मिन्नू मानी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- श्रेयंका पाटिल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- कनिका आहूजा को 35 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
- तनुजा कनवर को गुजरात जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
- साइका इशाक को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
- आशा शोभना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
More Trends
- WPL Auction 2023 | नीलामी के ये हैं सबसे महंगे 5 खिलाड़ी, स्मृति मंधाना को मिले इतने करोड़
- WPL RCB Team 2023 Players List | स्मृति मंधाना को RCB ने सबसे बड़ी बोली में खरीदा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
- WPL 2023 UP Warriorz Full Squad List | यूपी वॉरियर्स की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं दीप्ति शर्मा, नीलामी के बाद ये है टीम