IPL 2023 CSK Schedule : गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी CSK, जानें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2023 CSK Schedule : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं, इस सीजन का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2023 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। पहले लीग राउंड में सभी 10 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। इस तरह लीग राउंड में कुल 70 मैच खेले जाएंगे तो प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। हालांकि आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

सीएसके सीजन की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से करेगी। वहीं, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स सीजन के अपने दूसरे मैच में 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सामने होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन के तीसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम का सामना रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों का शेड्यूल

31 मार्च 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस- नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स- चेपक स्टेडियम, चेन्नई
8 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
17 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
21 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
23 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडेन गार्डेन स्टेडियम, कोलकाता
27 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर
30 अप्रैल 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
4 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
6 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
10 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
14 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
20 मई 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Leave a Comment